दिल्ली-जयुपर हाईवे पर रूध पुल के पास डबल डेकर बस की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजस्थान के अलवर के गांव पेहल निवासी निजामुदीन सोमवार को बेटे सोहेल के साथ बाइक से बावल आ रहे थे। जयपुर हाईवे पर पीछे से आ रही डबल डेकर बस ने रूध पुल के समीप बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को बावल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सोहेल को मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कसौला पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।