फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने अगवाकर होटल में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जाटूसाना थाना क्षेत्र निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर रेवाड़ी के एक होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छात्रा को छोड़ भागे। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा (19) है। 25 जनवरी को वह सुबह कालेज जाने के लिए घर से निकाली थी। कोसली में उसे नाहड़ निवासी दो युवक मिले। उन्होंने युवती को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया तथा रेवाड़ी एक होटल में ले गए। दोनों आरोपियों ने होटल में ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बारे में किसी को जानकारी देने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। जाटूसाना थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। पुलिस ने रविवार शाम को आरोपियों को काबू कर लिया। उनकी पहचान नाहड़ निवासी मनोज व योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार केे आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आईटीआई के छात्र हैं आरोपी
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी कोसली स्थित आईटीआई के छात्र हैं। दोनों आरोपी पीड़िता के परिचित हैं। इससे पूर्व भी पीड़िता को धमकी दी गई थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

बड़ा सवाल : होटल में कैसे मिला प्रवेश
यहां बड़ा सवाल यह है कि जिस होटल में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, दोनों आरोपी पीड़िता को वहां कैसे लेकर गए। होटल संचालक ने एक युवती के साथ दो युवकों को कमरा क्यों दिया। क्या उनसे पूछताछ की गई। अब सवाल यह है कि पुलिस अपनी जांच में क्या होटल संचालक के खिलाफ भी कोई कार्रवाई करेगी।
डेढ़ साल पूर्व भी कोसली निवासी छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
करीब डेढ़ साल पूर्व कोसली निवासी एक छात्रा के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। हालांकि मीडिया में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था, लेकिन शुरुआत में पुलिस की ओर से काफी ढिलाई बरती गई थी।
शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। रविवार को आरोपियों को काबू कर लिया गया। आरोपियों ने बाइक पर पीड़िता को अगवा कर रेवाड़ी ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

-सर्वेष्ठा, थाना प्रभारी जाटूसाना।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें