फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: परिणाम के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपती विवि की एबीवीपी इकाई। स्रोत : एबीवीपी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के संवैधानिक विधि 1 के घोषित परिणाम के विरोध में एबीवीपी इकाई ने प्रदर्शन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियों के कारण कई विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है।
विज्ञापन

एबीवीपी पदाधिकारियों के अनुसार संवैधानिक विधि 1 विषय विधि शिक्षा का आधारभूत विषय है जिसमें भारतीय संविधान की मूल संरचना, मौलिक अधिकारों और महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों का अध्ययन शामिल है। ऐसे महत्वपूर्ण विषय में परिणाम संबंधी अनियमितता विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को प्रभावित कर सकती है।
सदस्यों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और गेट पर ताला जड़ दिया। स्थिति को देखते हुए रजिस्ट्रार मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों की समस्याएं सुननी पड़ीं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद परिषद ने धरना दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

परिषद ने यह भी आरोप लगाया कि बीसीए प्रथम सेमेस्टर गणित विषय में भी लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं जिससे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर विभाग संयोजक युधिष्ठिर धनखड़, जिला संयोजक तरुण यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें