फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम प्रथम

Wed, 25 Feb 2026 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मूट कोर्ट प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विधि विभाग की तरफ से दो दिवसीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। इनमें शांति देवी लॉ कॉलेज सहारनवास, पीआरबीएस कॉलेज खटोद, केशव लॉ कॉलेज कोसली और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों की टीमें शामिल थीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता प्रारंभिक दौर, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने वकालत कौशल, कानूनी शोध क्षमता और न्यायालयीन व्यवहार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने किया। विद्यार्थियों को विधि पेशे की गरिमा बनाए रखने और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार, डीएलएसए डिफेंस काउंसल झज्जर गौतम लूनीवाल, सहायक लोक अभियोजक विनीत चौधरी आदि रहे। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर तेज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अदालत की कार्यवाही की समझ मिली और उनके शोध तथा तर्क कौशल में भी सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता का यह रहा परिणाम

विजेता : विश्वविद्यालय क्षेत्र की टीम प्रिया, युधिष्ठिर और चंचल

उप विजेता: श्रीमती शांति देवी लॉ कॉलेज सहारनवास की टीम विशाखा, सोनिया और अंजलि

सर्वश्रेष्ठ मूटेर: प्रिया (यूटीडी)

सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल: यूटीडी की कंवर सिंह, हरीश और चरणदीप (द्वितीय वर्ष)

सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता: निधि (तृतीय वर्ष)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें