संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। होटलों को रेटिंग देने के नाम पर युवक से साढे 8 लाख रुपये की आनलाइन ठगी हो गई। बावल की कंपनी में नौकरी करने वाले रविंद्र ने बताया कि उसकी टेलिग्राम आईडी पर किसी ने होटलों को रेटिंग देकर पैसा कमाने का लालच दिया। वह सहमत हो गया और टास्क को पूरा करना शुरू कर दिया।
पहले टास्क के लिए उसे 1010 रुपये लगवाए गए और उसे 3020 रुपये वापस मिले। उसके बाद उससे उसने 7100 रुपये लगाए। जब उसने लाभ मांगा तो कहा गया कि आपकी लिमिट पूरी हो गई है, इसलिए बड़ा अमाउंट जमा करवाना होगा।
रविंद्र ने कहा कि मुनाफा कमाने के चक्कर में उसने 13 बार में 8 लाख 56 हजार 970 रुपये ठगों को ट्रांसफर कर दिए, जो उसने 6 दोस्तों व अपने भाई से उधार लिए थे। उसके बाद उसे बताया गया कि आपका मुनाफ 30 लाख रुपए हो चुका है, जिसे 10 लाख रुपए जमा करवाने पर भेजा जाएगा। तब जाकर मुझे ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।