बावल। छत से गिरकर घायल युवक अखिलेश (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बावल स्थित आईएमटी क्षेत्र में कार्यरत था और सुठाना गांव में किराए के कमरे में रहता था।
अखिलेश 11 फरवरी की शाम वह मकान की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
कसौला थाना के जांच अधिकारी मनीष ने बताया कि घायल अखिलेश की हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।