संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव मसानी की ढाणी के पास वीरवार को ट्रक बैक करते समय उसकी चपेट में आने से एक युवक की ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के गांव मसानी ढाणी निवासी हर्ष यादव ने बताया कि उसका भाई संसार यादव शहर में आरओ प्लांट चलाता था। वीरवार की सुबह वह घर के पास ही ट्रांसपोर्ट मार्केट में खड़ा था। वहां एक ट्रक चालक ट्रक बैक कर रहा था। इसी समय संसार यादव ट्रक की चपेट में आ गया।
संसार यादव पीछे खड़ी बाइक और ट्रक के बीच में फंस गया जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आईं। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हर्ष यादव ने बताया कि संसार यादव के 2 बच्चे हैं। एक 4 साल की बेटी है और एक ढाई साल का बेटा है।
बेटा भी जन्म से ही बीमार चल रहा है। उसके मस्तिष्क का विकास सही तरीके से नहीं हो रहा है जिसके चलते उसकी भी थैरेपी चल रही हैं। बेटे पर हर माह 20 से 30 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। हर्ष के अनुसार वे खुद 3 भाई है, जिसमें संसार मंझला था।
-
वर्जन:
मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जगदीश चंद, प्रभारी, थाना धारूहेड़ा