फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों को बचाने की कोशिश में चरवाहे की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
बावल। रेलवे लाइन पर घायल गायों का उपचार करने पहुंचे गौ- सेवा संगठन के सदस्य। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी-अलवर रेल मार्ग के किनारे चरते-चरते रेल लाइन पर आईं गायों को को बचाने के चक्कर में एक चरवाहे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। साथ ही तीन गायों की भी ट्रेन से कटकर जान चली गई। जानकारी पाकर पुलिस के साथ ही गोरक्षा दल के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बावल क्षेत्र के गांव रूध के समीप रेवाड़ी से अलवर रेलमार्ग के साथ कुछ गाय चर रहीं थीं। वह चरते चरते रेल लाइन पर आ गईं। इसी दौरान रेवाड़ी की ओर से एक ट्रेन को आता देख गायों को रहा चरवाहा उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। गायों को बचाने के प्रयास में चरवाहा ट्रेन की चपेट में आया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान तीन गायों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी व गोरक्षा दल के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल चरवाहे को उपचार के अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चरवाहे के शव की शनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें