बैठक के दौरान कार्यक्रम को लेकर बातचीत करते गणमान्य। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। हनुमान जन्मोत्सव पर पर इस बार शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस यात्रा को लेकर शहर में उत्साह है। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित होगा बजरंग दल का भी इसमें सहयोग रहेगा।
आयोजन को लेकर राधेश्याम मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें शौर्य यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
आयोजकों के अनुसार इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के तहत यह शौर्य यात्रा हनुमान मंदिर बड़े तालाब से सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी।
इस दौरान श्रद्धालु जयकारों और भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीए नितिन गोयल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट मनीष गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
जिला मंत्री प्रमेश कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा और सुंदर कांड के पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में राजकुमार यादव, नरेंद्र जोशी, रामप्रसाद, पवन, शिव कुमार, बजरंग दल संयोजक शिवकुमार, विशाल सैनी, भागमल और अंजुल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।