कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ की एनएसएस यूनिट 2 की छात्राओं ने जुड्डी गांव में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन रैली निकालकर ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
रैली के अलावा स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का मंचन लिपिका, प्रिया, करिश्मा की टीम ने किया। इसमें उन्होंने युवाओं को सिगरेट, बीड़ी, गांजा, अफीम आदि से दूर रहने की अपील की गई। नशा केवल मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है, इससे विभिन्न बीमारियां जैसे कैंसर, ह्रदय संबंधी बीमारियां इत्यादि होते हैं। इससे व्यक्ति में अवसाद भी जन्म लेता है। इसलिए हमें न केवल खुद को जागरूक होना है, बल्कि आसपास के समाज हो भी जागरूक करना है। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य और डॉ. सुषमा, सहायक प्रोफेसर और सुमन, शिवांगी, बबिता मौजूद रहे।