फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भगवानपुर में बनेगा अाठ एमएलडी क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
रेवाड़ी। कालाका गांव ​स्थित वाटर टैंक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से भगवानपुर गांव में आठ एमएलडी क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर अलॉट होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विभाग का दावा है कि इस नए प्लांट के शुरू होने से शहर की पेयजल व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शहर की पेयजल आपूर्ति फिलहाल नहर आधारित है। नहर में पानी बंद होते ही जनस्वास्थ्य विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है।
विज्ञापन

स्टोरेज टैंकों की कमी के कारण नहर बंद रहने की अवधि में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वर्तमान में नहर में 16 दिन पानी आता है जबकि 24 दिन पानी बंद रहता है।
ऐसे में विभाग को मजबूरी में दो से तीन दिन छोड़कर पानी की सप्लाई करनी पड़ती है। कई बार नहर में पानी आने में देरी होने पर पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा जाती है।
नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनने के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। भगवानपुर गांव में बनने वाला आठ एमएलडी का यह डब्ल्यूटीपी न केवल आपूर्ति क्षमता बढ़ाएगा बल्कि जल भंडारण और वितरण व्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा। इससे नहर बंद रहने की स्थिति में भी शहरवासियों को अपेक्षाकृत बेहतर जलापूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें