रेवाड़ी। रेवाड़ी जंक्शन पर अमृत भारत प्रोजेक्ट के तहत लगभग 32 करोड़ रुपये से स्टेशन के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य जारी है।
इसी के तहत जल्द ही स्टेशन पर दिल्ली की ओर बने पुराने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को तोड़कर 12 मीटर चौड़ा नया एफओबी बनाया जाएगा।
यह एफओबी स्टेशन के 8 प्लेटफाॅर्म से जुड़ेगा। सामान्यतः एफओबी की चौड़ाई छह मीटर तक रहती है।
इससे स्टेशन पर भीड़ होने पर ओवरब्रिज से यात्रियों को निकलने में दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन पर लगभग 10 करोड़ की लागत के साथ 12 मीटर चौड़ाई का एफओबी बनाने का फैसला लिया है।
एफओबी को स्टेशन के सभी 8 प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए प्रत्येक प्लेटफाॅर्म पर सीढ़ियां व रैंप का बनाया जाएगा। प्लेटफाॅर्म 1 व 8 पर एस्केलेटर व अन्य प्लेटफार्म पर लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इससे बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को लाभ होगा। वह इनका उपयोग करके आसानी से स्टेशन के एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
स्टेशन पर एफओबी को बनाने का जल्द ही शुरु हो जाएगा और इसको बनाने में लगभग 6 महीने लगेंगे। यहां विभिन्न स्टॉल भी बनाई जाएंगी।