फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगा जांच शिविर

Wed, 24 Dec 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में लगे शिविर में जांच करवाने के लिए पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
डहीना। जिला रेडक्रास सोसाइटी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के उपक्रम एलिम्को के सहयोग से मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय डहीना और खोल में जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 95 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण बैटरी चलित तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर और कृत्रिम उपकरण, वॉकर, छड़ी, बैसाखी, कान की मशीन के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

सोसाइटी सचिव बिजेंद्र ने पार्षदों, सरपंच, मेंबरों से खंड स्तर पर लगने वाले इन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को इनका लाभ दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को विक्रमादित्य सामुदायिक भवन रेवाड़ी तथा सरकारी अस्पताल बावल में जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें