फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक को घर से बुलाकर ले गया दोस्त, कर दी हत्या

Fri, 31 May 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भजन का बाग निवासी लोकेश उर्फ लक्की (19) की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बुधवार की रात लोकेश को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। सुबह लोकेश का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मॉडल टाउन थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीम मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पिता यशपाल कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात सन्नी नाम का युवक लोकेश को अपने साथ लेकर गया था। लोकेश अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला था लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वीरवार सुबह 8 बजे सन्नी घर आया। उसके बाद स्कूटी बाहर खड़ी कर उसने कहा कि लोकेश प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उसके सिर में चोट लगी हुई है। इतना सुनने के बाद लोकेश की मां और ताऊ दोनों प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया था। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के बाद पता चला कि लोकेश की तो मौत हो चुकी है। यशपाल के मुताबिक उसके बेटे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी चोटें मारी गई है। उसके साथ मारपीट हुई है, जिससे उसकी जान गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता यशपाल का कहना है कि उसके बेटे का एक हफ्ते पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश को लेकर उसके बेटे की हत्या की गई है। बेटे की हत्या करने वालों में साहिल, हंसराज, राज, भोला और सन्नी शामिल हैं। यशपाल ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें