फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कच्चे मकान में आग लगी, सभी सामान जलकर नष्ट

Fri, 03 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14विस्थापित परिवार का जला कच्चा मकान। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। तिजारा के मालीयर जट्ट गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे सरिस्का से विस्थापित एक परिवार के कच्चे मकान में आग लग गई। इस घटा में बनवारी नाथ (40) का घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और 10 लाख रुपये जलकर नष्ट हो गए। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुंदर चौधरी ने बताया कि सरिस्का से विस्थापित करीब 100 परिवार मालीयर जट्ट गांव में रहते हैं। हादसे के समय बनवारी नाथ घर के आंगन में सो रहे थे। उनकी पत्नी, पुत्रवधू और छोटे बच्चे कच्चे मकान के अंदर सो रहे थे। आग की लपटें उठने पर बच्चों ने शोर मचाया, जिससे बनवारी नाथ जाग गए और तुरंत परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। तिजारा एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तहसीलदार को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर तुरंत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन कोष से सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधजले नोटों को नियमों के तहत बदलवाने का प्रयास किया जाएगा। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्पर हैं। स्थानीय लोगों से भी पीड़ित परिवार को कुछ आर्थिक मदद दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें