फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी के खिलाफ करें कार्रवाई : डीसी

Fri, 03 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कहीं भी अवैध रिहायशी या व्यवसायिक कॉलोनी विकसित होने की सूचना पर जिला नगर योजनाकार की टीम तत्काल प्रभावी कार्रवाई करे। ये निर्देश डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में बैठक में दिए।
डीसी ने कहा कि बावल, कोसली और रेवाड़ी समेत पूरे जिले में कोई भी अवैध कॉलोनी नहीं होना चाहिए। अवैध कॉलोनी काटने वालों पर नगर योजनाकार विभाग के अधिकारी पुख्ता कार्रवाई करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला टास्क फोर्स की पूरी जिम्मेदारी बनती है कि अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। किसी भी संशय वाले पंजीकरण की जिला योजनाकार अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और फर्जी पाए जाने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा कहीं कंट्रोल एरिया में बगैर अनुमति के भवन निर्माण किया जा रहा है तो उसे ढहा दिया जाए। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें