रेवाड़ी। रेलवे रोड पर जाम की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए सर्कुलर रोड से रेलवे स्टेशन तक (130 मीटर) सड़क के बीच डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद इस कार्य पर 6.50 लाख रुपये खर्च करेगी।
रेलवे स्टेशन रोड की चौड़ाई 18 मीटर है। इस सड़क के बीच एक फीट ऊंची डिवाइडर बनाई जाएगी। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार यह कार्य शुरू हो चुका है। डिवाइडर बनने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट भी लगेगी : 130 मीटर लंबी सड़क के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। ये लाइट पूरी तरह ऑटोमेटिक होंगी, जिनमें टाइम सेट किया जाएगा। जैसे ही शाम होगी, ये लाइटें खुद-ब-खुद जल उठेंगी और सुबह होते ही अपने आप बंद हो जाएंगी।
इससे बिजली की बचत तो होगी ही, साथ ही इन्हें चालू या बंद करने के लिए किसी व्यक्ति की जरूरत नहीं होगी। दिन के समय लाइटें व्यर्थ में नहीं जलेंगी, जिससे ऊर्जा संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।