संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ततारपुर इस्तमुरार स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित पीपीपी कार्यशाला में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) संशोधन करने के तरीके बताए गए।
परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों को फैमिली आईडी स्वयं बनाने, गलतियों को ठीक करने, नए व्यक्ति का नाम जोड़ने, मृत व्यक्ति का नाम हटाने के बारे में जानकारी दी।
डॉ. खोला ने साइकिल योजना, स्कूटी योजना और छात्रवृति योजना के तहत आवेदन करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर और वार्ड स्तर पर सीपीएलओ नियुक्त किए हैं, उनसे संपर्क करके जन्म तिथि, व्यवसाय तथा अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
कार्यशाला में प्रिंसिपल विनोद मेहता, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह, नीता रानी, निधि, पुष्पा रानी, रचना यादव, राजेश कुमार, रवि कांत, संजय यादव, सरिता यादव, सुषमा यादव, स्वाति भाग लिया।