फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जोहड़ में गिरने से गोवंश की गई जान

Sat, 05 Apr 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11गांव जैतपुर शेखपुर में जोहड़ से गोवंश को निकालते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पटौदी रोड स्थित गांव जैतपुर शेखपुर में वीरवार की रात एक गोवंश की जोहड़ में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना मिलने पर लोगों ने सरपंच लोकेश कुमार को जानकारी दी। सरपंच पंचों के साथ जोहड़ पर पहुंचकर प्रशासन को घटना से अवगत कराया।
प्रशासन से कोई मदद न मिलने पर सरपंच लोकेश कुमार ने ग्रामीणों की मदद से जोहड़ में गिरे गोवंश को निकाला व उसको मिट्टी दी। बताया कि 7 साल पहले पंचायत की ओर से तालाब में जमा हो रहे गंदे पानी से निजात दिलवाने व कूड़े से राहत दिलवाने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नितिन गोयल व पंच योगेश शर्मा ने कई बार लिखित शिकायत की। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दो बार गांव का दौरा कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पंच योगेश शर्मा का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से गांव की आबादी में करीबन करीब ढाई एकड़ में फैले 50 से 60 फीट गहरे तालाब में पूरे गांव का गंदा पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जोहड़ में गिरने से बच्चे की हो चुकी है मौत : सरपंच


सरपंच लोकेश कुमार ने कहा कि आबादी के बीच बना जोहड़ ग्रामीणों के लिए अब आफत बन गया है। पिछली पंचायत ने भी जोहड़ के पानी को बाहर के जोहड़ में शिफ्ट करने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा था। हमने भी नई पंचायत के गठन के बाद वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जनसंवाद में समस्या से अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ वर्ष पहले भी जोहड़ में गिरने से गोवंश और 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें