फोटो : 28सफाई अभियान के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ खड़ी हुई जनता। संवाद
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पिछले दिनों सफाई अभियान के दौरान विपक्षियों की ओर से ड्रोन उड़ा कर उनके खिलाफ साजिश की गई। विरोधियों के मनसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। ये बातें विधायक ने भाड़ावास चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाई अभियान का आगाज करने के बाद कहीं।
यह अभियान रामपुरा रोड से होकर कंपनी बाग होते हुए भाड़ावास रोड़ फ्लाईओवर के निकट संपन्न हुआ। इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर सभी को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस दौरान 15 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए विधायक ने ड्रोन मामले को लेकर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि रेवाड़ी की जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है। रेवाड़ी को विकास के मामले में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।