रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी एमकॉम (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) एवं एमबीए (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
बीएचएमसीटी कौशल-आधारित व्यावसायिक पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए पात्रता न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। बीएचएमसीटी कोर्स में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर है। होटल, रेस्टोरेंट, एयरलाइंस, क्रूज़, ट्रैवल कंपनियों एवं इवेंट इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं। संवाद