फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर मोती चौक में लगाया भंडारा, बांटा प्रसाद

Mon, 12 Oct 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मोती चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पूजा-अर्चना करते समाज के गणमान्य लोग। स्त्रोत: समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन सेवा समिति की ओर से मोती चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिक लाला बनवारी लाल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। महाराजा अग्रसेन के जीवन और सिद्धांतों को याद करते हुए उनके समानता, सहयोग, परोपकार, अहिंसा और आत्मनिर्भरता के संदेश पर जोर दिया गया।
उनके एक ईंट और एक रुपया के सिद्धांत को सामाजिक सहयोग का आदर्श बताया गया। इस सिद्धांत के अनुसार नए परिवार को बसने और अपना कारोबार शुरू करने के लिए समाज के प्रत्येक परिवार की ओर से सहायता दी जाती थी, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने, जरूरतमंदों की सहायता करने और ईमानदारी से व्यापार करने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सामूहिक कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में एमपी गोयल, राकेश गर्ग, रत्नेश बंसल, राजेंद्र सिंघल, राजेश बंसल, श्रीकृष्ण (दाहिना वाले), दुर्गा दत्त गोयल, राजीव गोयल, रामकिशन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सीए जितेश अग्रवाल, सीए नितिन गोयल, अशोक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें