फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला कक्षा नौवीं के छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला भक्ति नगर में शनिवार को एक 15 वर्षीय बच्चे का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भक्ति नगर निवासी 15 वर्षीय बच्चा नौंवी कक्षा का छात्र था। शनिवार को वह पहली मंजिल पर बने कमरे में आनलाइन क्लास ले रहा था। रोडवेज में कार्यरत उसके पिता ड्यूटी पर गए हुए थे तथा मां नीचे घरेलू कार्य कर रही थी। काम निपटाने के बाद जब महिला ऊपर कमरे में पहुंची तो बच्चे का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एसआइ महेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें