फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक के लिए वाहन उपलब्ध कराएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 3781 दिव्यांग मतदाता है। दिव्यांग मतदाताओं को घर से बूथ तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से वाहन की सुविधा प्रदान की जाएगी। ऐसे मतदाताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। मतदाता दूरभाष नंबर 9416464748 पर फोन कर सुविधा मांग सकेंगे।
विज्ञापन

जिले इकी तीनों विधानसभाओं में कुल 6 लाख 66 हजार 210 कुल मतदाता है। जिनमें 72-बावल विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 4 हजार 291 वोटर हैं। कोसली-73 में 2 लाख 31 हजार 813 मतदाता हैं। रेवाड़ी-74 में 2 लाख 30 हजार 106 मतदाता है। जिला में 3781 दिव्यांग मतदाता है। इन मतदाताओं की मदद जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। असक्षम दिव्यांगों की मदद के लिए पीडब्ल्यूडी एप भी जारी किया गया है। इस एप को भी डाउनलोड करके सूचना दे सकते हैं। ये एप दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर से लाने-ले जाने के कार्य में मदद करेगा। उन्हें चुनाव से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध करवाएगा। ऐसे मतदाताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। ऐसे मतदाता दूरभाष नंबर 9416464748 पर फोन कर वाहन सुविधा की मांग कर सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। दिव्यांग मतदाता चाहें तो घर बैठकर भी इस नंबर से जानकारी ले सकेंगे। जिसमें उनको उनके बूथ की लोकेशन सहित अन्य जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें