फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 9 ओवरलोड डंपरों का 6,52,000 रुपये का चालान किया

Fri, 01 Aug 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों की जांच करते टीम। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उडनदस्ता व आरटीए विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एनएच-71 व रेवाड़ी-नारनौल रोड़ पर ओवरलोड वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान 9 ओवरलोड डंपरों का 6,52,000 रुपये का चालान किया गया। विभाग की ओर मौके पर वाहनों को नजदीक पार्किंग में खड़ा करवाया गया। लगातार टीम की तरफ से हाईवे पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी जब भी जांच अभियान चलाए गए हैं तो बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उसके बावजूद ओवरलोड डंपर चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड डंपर चालकों को किसी भी रूप में नहीं बख्शा जाएगा फिर भी नहीं मानेंगे तो नियम के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार अभियान में कोई ना कोई ओवरलोड डंपर मिल ही रहा है। ऐसे में चालान करना जरूरी है। ओवरलोड डंपर की वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
ऐसी स्थिति में प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसी वजह से वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार व आरटीए विभाग से योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें