फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सात माह में डायबिटीज के 8634 मरीज मिलें, महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक

Fri, 13 Nov 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अप्रैल से अक्तूबर के बीच जिले में कुल 8634 नए मधुमेह मरीज पाए गए। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। सात माह में 4274 पुरुष और 4360 महिलाएं मधुमेह से पीड़ित पाई गईं। इस प्रकार महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले 86 अधिक रही।
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस पर शनिवार को जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नागरिक अस्पताल में सुबह 10 बजे कार्यक्रम होगा। इसका आयोजन ''मधुमेह पर शीघ्र कार्रवाई'' थीम के तहत किया जाएगा। इसमें लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित आहार अपनाने और प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मधुमेह नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रीतू यादव ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, तनाव, गलत खानपान, मोटापा और शारीरिक व्यायाम की कमी मधुमेह के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
विज्ञापन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खानपान और स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। इसके कारण बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच करवाने से बीमारी की पहचान शुरुआती अवस्था में हो सकती है और उचित उपचार व जीवनशैली में बदलाव से इसे नियंत्रित रखा जा सकता है।

योगाभ्यास से भी मिलेगा नियंत्रण में सहयोग
आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. राकेश छिल्लर ने बताया कि नियमित योगाभ्यास और शारीरिक गतिविधियां मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकती हैं। इसके लिए मंडूकासन, वक्रासन, भुजंगासन सहित पांच योगाभ्यास के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योग के साथ संतुलित खानपान, नियमित दिनचर्या और चिकित्सकीय सलाह का पालन करना भी जरूरी है।

नियमित जांच और सावधानी जरूरी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करवाएं। भोजन में अधिक मीठे और तले हुए पदार्थों से परहेज करें तथा रोजाना टहलने और व्यायाम के लिए समय निकालें। चिकित्सकों के अनुसार, मधुमेह को नजरअंदाज करने के बजाय शुरुआती स्तर पर ही इसकी पहचान और नियंत्रण के उपाय अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें