फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 15 केंद्रों पर 12वीं के 8400 विद्यार्थियों ने दी ललित कला विषय की परीक्षा

Thu, 06 Mar 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। हिंदू स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में अपना रोल नंबर चैक करते हुए परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की 12वीं ललित कला विषय की परीक्षा 15 केंद्रों पर हुई। इसमें 8400 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था। सभी सवाल किए हैं।
12वीं की ललित कला विषय की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों की कतार लग गई थी। परीक्षार्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, जिसके लिए जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस लगातार गश्त करती नजर आई। इसके साथ ही आसपास के सभी स्टेशनरी के दुकानों को बंद करवाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। वहीं, परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर काफी खुशी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने बताया कि कला का पेपर काफी अच्छा हुआ है, उन्हें उम्मीद है कि कला विषय में उनके अच्छे अंक आने की उम्मीद है। फिलहाल वीरवार को नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

-
आज होगी इन विषय की परीक्षा :

हरियाणा बोर्ड में 7 मार्च को 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित होगी, जबकि 12वीं की 10 मार्च को जीव विज्ञान व इतिहास विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

-
वर्जन:
वीरवार को हरियाणा बोर्ड को 12वीं की ललित कला की परीक्षा 154 केंद्रों पर करीब 8400 बच्चों ने परीक्षा दी। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। 7 मार्च को 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी।- दुलीचंद यादव, बोर्ड सुपरिटेंडेंट रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें