फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 10वीं के 8327 विद्यार्थियों ने दी विज्ञान की परीक्षा

Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र में पेपर देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा मंगलवार को 52 केंद्रों पर शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। इसमें 8327 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक हुईं।
परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से विद्यार्थियों का प्रवेश आरंभ हो गया था। गहन जांच के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा न हो, इसको लेकर पुलिस लगातार गश्त करती रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जुटने नहीं दी जा रही थी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उड़नदस्तों ने केंद्रों पर जांच की। वहीं, परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर काफी खुशी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने बताया कि उनका पेपर काफी अच्छा हुआ है, उन्हें उम्मीद है कि इस बार वह अच्छे अंक से पास होंगे।
विज्ञापन

आज होगी इस विषय की परीक्षा :
हरियाणा बोर्ड की 12 मार्च को 12वीं की राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक होगी। 10वीं की 13 मार्च को पंजाबी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

-
वर्जन

10वीं के कुल 8327 विद्यार्थियों ने मंगलवार को विज्ञान की परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुईं। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।-दुलीचंद यादव, बोर्ड सुपरिटेंडेंट रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें