फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत व्यक्ति को चालक दिखाने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत व्यक्ति को चालक दिखाने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मृतक व्यक्ति को चालक बताने वाले एक कैंटर मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सात जुलाई 2017 को दिल्ली जयपुर हाईवे पर गांव खलियावास के समीप एक कैंटर चालक ने कार को टक्कर मार दी थी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार चालक की शिकायत पर 8 जुलाई 2017 को मामला दर्ज किया था। कुछ दिन बाद गाडी मालिक जयपुर निवासी बलवान चौधरी ने गाड़ी की जमानत करवा ली तथा चालक अलवर के रामगढ के गांव नाहरपुर निवासी रणजीत को पेश करने की बात कहीं थी।
विज्ञापन

कैंटर मालिक बलवान ने चालक नाहरपुर निवासी रणजीत का नाम लिखवाया था। बार-बार तारीख मिलने पर अदालत में चालक के पेश नहीं होने को लेकर पुलिस ने जब रणजीत सिंह के गांव जाकर पूूछताछ की तो पता चला कि रणजीत सिंह की 10 नवंबर 2015 को मौत हो चुकी है। गाड़ी मालिक ने झूठा नाम लिखाकर गवाह से गाड़ी जमानत करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें