रेवाड़ी। जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेल खंड के मध्य अटेली, काठूवास और कुंड स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनें 1 अगस्त से रद्द रहेंगी। साथ ही तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए जाएंगे।
रेलवे के अनुसार, फुलेरा-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन 1 अगस्त से 28 अगस्त तक, भिवानी-ढेहर-भिवानी का बालाजी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक, रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक, रेवाड़ी-मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस 20 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द रहेंगी।
इन ट्रेनों के मार्ग में होगा परिवर्तन: दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 1 से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेेन खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
जैसलमेर- दिल्ली ट्रेन 1 अगस्त से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर एवं खैरथल स्टेशन पर रुकेगी।
चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 3, 6,10, 13, 17, 20, 24 और 27 अगस्त को (08 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।