फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के लिए भगवानपुर की जमीन उपयुक्त : अनिल कुमार

विज्ञापन
फोटो: 07रेवाड़ी। गांव भगवानपुर में धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को गांव भगवानपुर में 200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी का धरना 44वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर शहर में चाइनीज मांझे से 10 साल की बच्ची की गर्दन कटने से मौत होने पर उसकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। किसान आंदोलन से चौ. सतपाल ने धरना स्थल पर आकर अपना समर्थन दिया। सरपंच के बेटे अनिल कुमार ने कहा जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाएगा तब तक अनिश्चितकाल धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवानपुर की जमीन अस्पताल के लिए सबसे उपयुक्त है जो हाईवे नंबर 352 पर लगती है। इसके अलावा तीन तरफ से रास्ते लगते है और नए प्रस्तावित बस स्टैंड प्रजापति चौक से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है। इस मौके पर मूलचंद आर्य प्राणपुरा, शेरसिंह मीरपुर, कंवर सिंह पूर्व सरपंच मीरपुर, गजराज सिंह सुनारिया, महीपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें