फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी से गुजरने वाली 8 ट्रेनें 1 अगस्त से रद्द रहेंगी, 3 के मार्ग बदलेंगे

Tue, 08 Jul 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेल खंड के मध्य अटेली, काठूवास और कुंड स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनें 1 अगस्त से रद्द रहेंगी। साथ ही तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए जाएंगे।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 1 अगस्त से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19622 रेवाड़ी फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन 2 अगस्त से 28 अगस्त (27 ट्रिप) रद्द रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14705 भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14706 ढेहर का बालाजी भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी- फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19621 फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस 20 अगस्त से 27 अगस्त तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19617 मदार- रेवाड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा 20 अगस्त से 27 अगस्त तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के मार्ग में होगा परिवर्तन
गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 1 से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेेन खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 14088 जैसलमेर- दिल्ली ट्रेन 1 अगस्त से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर एवं खैरथल स्टेशन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 3, 6,10, 13, 17, 20, 24 और 27 अगस्त को (08 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें