रेवाड़ी। डीसी, राहुल हुड्डा। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। लोकसभा आम चुनाव के लिए जिले में कुल 781 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि बावल में 257, कोसली में 274 तथा रेवाड़ी विस में 250 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बावल में 103-करनावास रावमावि लेफ्ट विंग में पिंक बूथ, रेवाड़ी स्थित अंत्योदय भवन सेक्टर 1 में आदर्श पोलिंग बूथ, बावल में 105-गुजरीवास राप्रावि, कोसली 42-गुडियानी राकउवि लेफ्ट विंग तथा रेवाड़ी 232-डूंगरवास अनुसूचित जाति चौपाल को पीडब्ल्यूडी ऑपरेटिड पोलिंग बूथ तथा बावल में 181-बावल रावमावि लेफ्ट विंग, कोसली में 68-नाहड़ रावमावि नाहड़ नॉर्थ विंग तथा रेवाड़ी 181-रेवाड़ी राकवमावि सेक्टर-4 रेवाड़ी लेफ्ट विंग को यूथ ऑपरेटिड पोलिंग बूथ बनाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला चुनाव कार्यालय रेवाड़ी के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में इस बार कुल 724589 वोटर गुरुग्राम व रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद का चुनाव करेंगे। रेवाड़ी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र 72-बावल, 73-कोसली व 74-रेवाड़ी में कुल वोटर की संख्या 724589 है, जिनमें 378356 पुरूष, 346225 महिलाएं व 8 थर्ड जेंडर शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र अनुसार आंकड़ों पर नजर डालें तो 72-बावल विस क्षेत्र में कुल 226534 मतदाता हैं, जिनमें 118279 पुरूष, 108254 महिलाएं व 1 थर्ड जेंडर, 73-कोसली विस क्षेत्र में कुल 248574 मतदाता हैं, 129809 पुरूष, 118764 महिलाएं व 1 थर्ड जेंडर तथा 74-रेवाड़ी विस क्षेत्र में कुल 249481 मतदाता हैं, जिनमें 130268 पुरूष, 119207 महिलाएं व 6 थर्ड जेंडर हैं।