फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 769 व्यापारियों ने जमा किया 10 करोड़ टैक्स

Thu, 18 Apr 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत 10 करोड़ का टैक्स मिला है। टैक्स 769 व्यापारियों ने जमा किया। ये व्यापारी लंबे समय से कर जमा नहीं कर पा रहे थे, लेकिन विभाग की योजना के तहत आवेदन कर 30 जून 2017 से पहले का पेंडिंग चल रहा टैक्स जमा किया है।
विज्ञापन

दरअसल एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने लंबित चल रहे मामलों को निपटने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की इसी साल 1 जनवरी से शुरुआत की थी। इसमें रेवाड़ी से 769 व्यापारियों ने आवेदन किया था। इन व्यापारियों को विभाग ने टैक्स में छूट प्रदान की थी। इनमें ऐसे व्यापारी शामिल थे, जिनका टैक्स 30 जून 2017 से पहले का पेंडिंग चल रहा था। 30 जून 2017 से पहले के चल रहे वैट केसों को निपटाने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस योजना की शुरूआत की थी। स्कीम से व्यापारी खुश हैं।

गौरतलब है कि जीएसटी लगने से पहले वैट के केसों में रकम का विवाद चल रहा था। इन केसों में मूल राशि से ब्याज और जुर्माना कई गुना हो गए थे। इसमें व्यापारियों ने सरकार से मांग की थी कि ब्याज और जुर्माना माफ किया जाए। व्यापारियों ने मुख्य मांग की थी कि जो टैक्स बनता है विभाग व्यापारियों से वही टैक्स लें। इस मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


वर्जन
वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत जिले के 769 व्यापारियों ने करीब 10 करोड़ की राशि जमा कर दी है। व्यापारियों को अब 20 करोड़ से अधिक का ब्याज और जुर्माना में फायदा दिया जाएगा।- प्रीति चौधरी, ईटीसी उपायुक्त, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें