फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक में प्रवेश के लिए आए 75 फीसदी आवेदन, 25 को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट सूची

Sat, 14 Jun 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 1राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में जानकारी लेते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन के 3 दिन शेष बचे हैं लेकिन अबतक पोर्टल पर 75 प्रतिशत आवेदन आए हैं। 25 जून को आवेदनों की पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 22 जून तक को किया जाएगा।
महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिले मिलेंगे। निदेशालय की ओर से सभी महाविद्यालय को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी के फार्म में गलती हो जाती है तो उसे संशोधित करने का एक मौका भी दिया जाएगा। इसके बाद कॉलेजों में गठित कमेटी विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर सकेगी।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। स्नातक में दाखिले लेने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी कॉलेजों में सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं, ताकि आवेदन करते समय विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो सके।
यदि किसी विद्यार्थी को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी समस्या का निदान आ सकते हैं। कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को कागजात की फोटो खींचकर अपलोड करने होगी।
इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं कक्षा की अंक तालिका, हरियाणा बोर्ड से बाहर के हैं तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट, भारत स्काउट्स और गाइड, खेल प्रमाण पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग में हैं तो प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कोई ईयर गैप है तो हलफनामा या प्रमाण आदि शामिल हैं।

महाविद्यालयों में सीटों की स्थिति
जिले के महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष में कल 4880 सीटें हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 1080 सीट, बीएससी इन फिजिक्स साइंस में कुल 1740 सीटें, वहीं बीएससी मेडिकल विद्यार्थियों के लिए कोसली स्थित राजकीय कॉलेज में 80 सीटें, सेक्टर 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी में 160 सीटों के अलावा एडिट में अहीर कॉलेज व केएलपी कॉलेज शामिल हैं।

स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया
16 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे, 17 जून तक आवेदन फार्म में करवा सकेंगे संशोधन, 18 जून को सभी आवेदकों की सूची होगी जारी, 22 जून तक कमेटियों की ओर से दस्तावेजों की जांच। 23 जून को पात्र आवेदकों की फाइनल सूची जारी होगी। 25 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची होगी जारी। 26 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी। 27 से 30 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे। 2 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी। 3 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट। 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन



वर्जन :
महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। फिलहाल खरखड़ा राजकीय महाविद्यालय में अभी तक कुल 151 आवेदन आए हैं। दाखिला लेते समय सभी विद्यार्थियों को अपने अपडेट दस्तावेज अपलोड करवाने अनिवार्य है, ताकि विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी न आए।-डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें