फोटो : 12तीन माह बाद परिवार से मिलती 71 वर्षीय बुजुर्ग सुन्तिया। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की तरफ से संचालित आशियाना वृद्धाश्रम में रह रहीं 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुंतिया देवी तीन माह बाद अपने परिवार से मिलीं।
24 जून 2025 को खोरी पुलिस ने सुंतिया देवी को बदहवास हालत में घूमते हुए पाया था और उन्हें आश्रम में दाखिल कराया था। संस्था ने सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर उनके परिजनों को खोजने का प्रयास किया। करीब तीन माह बाद उनकी बेटी और दामाद ने संदेश देखा और वृद्धाश्रम पहुंचकर मां से मिलकर गले लगाया।
बुजुर्ग मां और परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। परिवार ने संस्था का आभार जताया और भविष्य में सुंतिया देवी का पूरा ध्यान रखने का आश्वासन दिया।