फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 70 फीसदी गेहूं की बालियां नष्ट, सरसों भी बर्बाद

Mon, 01 Apr 2024 04:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल नष्ट हो गई है। खेत में ही गेहूं बिछ जाने से 70 फीसदी बालियां नष्ट हो गईं जबकि काट कर रखी गई सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा।
बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने के दूसरे दिन शनिवार को कई गांवों के किसान डीसी कार्यालय ज्ञापन देने के लिए पहुंचें। इस दौरान किसानों ने कहा कि उन्हें फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन ने कहा है कि बारिश व ओलावृष्टि से रोजका, जीतपुरा, फदनी तुरकीयावास, ततारपुर इस्तमुरार,सुनारिया अस्दपुर, मालाहेड़ा, ढाकिया, दोहना, खटावली, राजपुरा, आलमगिरपुर, मालपुरा, जोनियावास, कापडीवास, गढी अलावलपुर, महेश्वरी, आकेड़ा, घटाल महेनियावास, खरखड़ा, खलियावास में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। यहां पर गेहूं की बालियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। साथ ही जो सरसों की फसल काट कर रखी गई थी, वह भी बुरी तरह से बर्बाद हुई है।
विज्ञापन



खराब हुई फसल की होगी विशेष गिरदावरी : राव इंद्रजीत

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम व रेवाड़ी जिले में ओलावृष्टि के बाद फसलों के नुकसान के आंकलन के लिए विशेष गिरदावरी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्रदेश के मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारियों के साथ जिला उपायुक्तों से इस विषय पर बातचीत हो गई है। किसानों के हित के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार खड़ी हुई है और विशेष गिरदावरी कर किसानों को राहत दी जाएगी। राव ने कहा कि किसानों के हुए नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जाएगी किसान इस बात से निश्चिंत रहें।
विज्ञापन




गेहूं की फसल लगभग पक कर तैयार हो चुकी थी। कटाई की तैयारी भी की जा रही थी लेकिन ओलावृष्टि ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। 80% फसल नष्ट हो चुकी है। -रमेश, राजपुरा

इस साल उम्मीद थी कि अच्छा मुनाफा होगा, क्योंकि गेहूं की फसल काफी अच्छी तैयार हुई थी। ओलावृष्टि ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। -बबलू, राजपुरा

बारिश व ओलावृष्टि ने फसलों को कहीं का भी नहीं छोड़ा है। गेहूं की बालियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। करीब 70 फीसदी तक नुकसान हुआ है। -रत्न सिंह, राजपुरा

सरकार से मांग है कि जितना जल्दी हो सके मुआवजा दिया जाए। ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस वक्त केवल मुआवजा ही किसानों का सहारा है। -प्रदीप, राजपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें