रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश में 74 कॉलोनियों को नियमित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार भी रेवाड़ी की 7 कॉलोनियों नियमित होने से वंचित रह गई हैं।
उम्मीद जताई गई थी कि इस बार कॉलोनियों को नियमित कर दिया जाएगा। मगर कॉलोनियां पैमाने पर खरी नहीं उतरीं। पिछले वर्ष नगर परिषद की तरफ से रेवाड़ी की 7 कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर जरूरी मापदंड पूरे किए गए थे और इसकी फाइल तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई थी। तब कोई ना कोई कमी होने के कारण फाइल रिजेक्ट हो गई थी। उसके बाद दोबारा से फाइल भेजी गई थी।
उम्मीद जताई गई थी कि जब दोबारा से नोटिफिकेशन जारी होगा तो रेवाड़ी की भी कॉलोनियों नियमित हो जाएंगी। ऐसी कॉलनियों में मकान बनवाने वाले लोग इस आस में थे कि कॉलोनी नियमित होने पर उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिलने लगेंगी। मगर फिर से कॉलोनियों वैध होने से वंचित रह गई। कॉलोनियों के नियमित नहीं होने पर वहां रहने वाले लोगों की उम्मीदे फिर टूट गईं। संवाद