फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के 670 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Tue, 08 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 27राव तुलाराम स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत : ​विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से 11 जुलाई से शुरू होने वाले राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग के लिए जिले से 670 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें 338 लड़के और 332 लड़कियां शामिल हैं।
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तर पर ट्रायल किया गया था। चयन कमेटी ने खिलाड़ियों और टीम का चयन कर लिया है। तीन दिन तक चली चयन प्रक्रिया में 1100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विभिन्न खेलों के लिए जिले से 338 लड़के और 332 लड़कियां चयनित की गईं। ये खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेंगे। खेल विभाग की ओर से प्रथम चरण में 11 से 13 जुलाई तक राज्य के पांच जिलों में प्रतियोगिताएं होंगी।
11 जुलाई से आरंभ हो रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों का चयन किया गया है। इनमें पंचकूला, पलवल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद्र, फरीदाबाद, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत में लड़के और लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिले को शामिल नहीं किया है। दूसरे जिलों के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों के ठहरने, खेल मैदानों को व्यवस्थित करने, सुरक्षा प्रबंध आदि को लेकर खेल विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। अब जब किसी भी खेल की मेजबानी नहीं मिली तो जिले के प्रतिभागी खिलाड़ी और टीम दूसरे जिलों में भाग लेने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें