फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशा करने वाले 67 लोगों की हुई पहचान, 15 का इलाज करवाया

Thu, 24 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 1गांव रानौली में लोगों को नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूक करते टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव रानौली में घर-घर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। टीम ने तीन नशा पीड़ित लोगों की पहचान भी की।
नशा मुक्ति टीम ने पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग करवाकर रेवाड़ी डी एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया है, उन्हें इलाज के लिए प्रेरित किया गया है। नशा मुक्ति टीम ने अब तक नशे से पीड़ित 67 लोगों की पहचान की है। 15 नशा पीड़ितों का इलाज करवाया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षक रामपाल ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है।
विज्ञापन

नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। बताया कि अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें