फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 कोविड पॉजिटिव नए मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को मिले 67 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ आंकड़ा 4357 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार तक 53578 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4357 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3772 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 रीजों की मौत हो चुकी है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 559 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 48540 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 681 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हसेिसों से यात्रा करके आए हैं। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 559 एक्टिव केस हैं, इनमें 32 विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 483 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
शहर में 29 व धारूहेड़ा में मिले 9 पॉजिटिव
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 67 नए कोविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 29 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 6 बावल, 5 कोसली, 3 सुठानी, 2-2 बोलनी, आसलवास, लिसान, नैचाना, नांधा तथा एक-एक बधराना, बासदुधा, गुमिना, खेड़ा आलमपुर व गढ़ी से संबंधित हैं। 79 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 29 धारूहेड़ा, 27 रेवाड़ी शहर, 5 बावल, 2-2 बोलनी व हालुहेड़ा तथा एक-एक आसियाकी, भैरमपुर, बधराना, गढ़ी, सुठाना, जलियावास, हांसाका, जैतड़ावास, नांधा, कोसली, मनेठी, नैचाना, लिसाना व टांकड़ी निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें