खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के महंत ने पूजा के लिए आई एक 10 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर समीप ही एक कोठडे़ में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी करीब 10 वर्षीय बच्ची गांव के ही मंदिर में पूजा के लिए गई थी। दुष्कर्म की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी कांता देवी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई तथा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।