कव्वाली में केएलपी कॉलेज ने रहा अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य लेकर चलने वाला युवा कभी असफल नहीं हो सकता है। चाहे मंच या फिर मैदान हार-जीत होती है। खिलाड़ी वही जो हार से कुछ सीखकर आगे बढ़ने की कोशिश करे। जो स्वयं काम करता है, वह जीवन में असफल नहीं हो सकता।
यह विचार गांव कंवाली स्थित श्रीकृष्णा महाविद्यालय प्रांगण में महेन्द्रगढ़ जोन के कॉलेजों के क्षेत्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव ने व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर गतिविधि में भाग लें। चाहे उसमें उसे हार मिले या जीत। यदि हार मिलती है तो और अधिक मेहनत करें और अगली तैयारियों में जुट जाएं। कार्यक्रम में पहुंचने पर कॉलेज के प्राचार्य परमभूषण आर्य ने उनका भव्य स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे एसडीएम कोसली रविंद्र यादव थे। युवा महोत्सव में महेन्द्रगढ़ जोन के 40 कॉलेजों से 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
---
समापन पर युवाओं में जोश
मंगलवार को समापन समारोह के दिन भारी संख्या में विद्यार्थी उमड़े। मंच पर कलाकारों ने गीत, भजना, कव्वाली से ऐसा जोश भरा कि हर कोई झूम उठा। कव्वाली की प्रस्तुति देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा रोडियो सिटी राजेश कुमार राणा ने मेरे सपनों की रानी कब आएगी गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थी लक्की जहरीला ने पंजाबी गाना प्रस्तुत कर को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
---------
यह रहा परिणाम
युवा महोत्सव की गतिविधियों को परिणाम इस प्रकार रहे
इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में केएलपी कॉलेज, इंडियन क्लासिकल इंस्ट्रेक्सन म्यूजिक में नारनौल कॉलेज, लाइट म्यूजिक में जीसीडब्ल्यू कॉलेज नारनौल, लाइट म्यूजिक वोकल में अहीर कॉलेज रेवाड़ी, ग्रुप सांग में अहीर कॉलेज रेवाड़ी, कव्वाली में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, वेस्टर्न सांग में जीसीडब्ल्यू महेन्द्रगढ़, हरियाणवी नाटक में जीसीडब्ल्यू नारनौल, ग्रुप सांग हरियाणवी में जीसीडब्ल्यू नारनौल, क्लासिकल डांस में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, ग्रुप डांस में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, फ्लाक डांस ग्रुप में जीसीडब्ल्यू नारनौल, सोलो डांस लड़कियों में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, सोलो डांस लड़कों में अहीर कॉलेज रेवाड़ी, स्किट हरियाणवी में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, संस्कृत श्लोक उच्चारण में अटेली कॉलेज, क्विज में जीसीडब्ल्यू रेवाड़ी, पेंटिंग में अहीर कॉलेज रेवाड़ी, पोस्टर मेकिंग में सूरज डिग्री कॉलेज रेवाड़ी, रंगोली में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, क्ले मॉडलिंग में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, काटूर्निंग में नारनौल कॉलेज, बेस्ट आफ वेस्ट में नारनौल कॉलेज, फोटोग्राफी में बावल कॉलेज प्रथम रहे। इनके अलावा अनेक प्रतियोगिताएं भी हुई, जिसमें विभिन्न कॉलेजों ने बाजी मारी। कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त स्टाफ सदस्य, अन्य कॉलेजों से आए प्राचार्य, स्वामी शरणानंद महाराज, कैप्टन हरलाल, जर्नादन शर्मा, एमडीयू रोहतक से छात्र कल्याण विभाग के निदेशक जगबीर राठी सहित अनेक महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद थीं।
----
मजबूती से उभरा भारत :श्रीनिवास
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के युवा सबसे बड़ी ताकत है। हर क्षेत्र में यहां के युवाओं ने अपना दममख दिखाया है। कारगिल युद्ध में अहीरवाल के युवाओं ने सबसे ज्यादा देश के लिए कुर्बानियां दीं और यहीं से सबसे ज्यादा सैनिक शहीद हुए थे। फिर भी दक्षिणी हरियाणा विकास से उपेक्षित रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश बहुत ही भाग्यशाली व सुरक्षित है। क्योंकि आज देश की कमान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्पीकर सुमित्रा महान व रक्षा मंत्री के हाथों में है। इतिहास गवाह है। जब-जब देश की कमान महिलाओं के हाथों में आई है। भारत उसी मजबूती के साथ उभरा है।