फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 60 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

Sun, 25 May 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 21स्वास्थ्य जांच शिविर में एकत्रित हुए संस्था के पदाधिकारी व चिकित्सक। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा की ओर से संस्था के सदस्यों व उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एक अल्ट्रासाउंड केंद्र में किया गया। इसमें 60 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
विज्ञापन

शिविर कि शुरुआत प्रांतीय संयोजक मुकेश सैनी, जिला संयोजक प्यारे लाल व सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर की। शिविर में रक्त, शुगर, विटामिन डी, विटामिन बी12, एलएफटी, केएफटी, थायरॉइड प्रोफाइल, यूरिन आदि की जांच की गई। संस्थान के अध्यक्ष सीए जतिन सैनी और कोषाध्यक्ष सीए अमन गुप्ता ने बताया कि शिविर में 60 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस मौके पर सीए जितेश अग्रवाल, रमेश सचदेवा, मोहन गोयल, संजीव यादव, डॉ. तरुणा यादव, डॉ. प्रशांत यादव, सीए यश अरोड़ा, राहुल जैन, मोहित गोयल, सीए कश्यप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें