फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक स्कूल से 56 कैडेट्स पीएमकेवीवाई 4.0 में सफल

Fri, 07 Mar 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 02परीक्षा में सफल होने पर विद्यार्थी खुशी जाहिर करते साथ में स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। राष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र और स्किल इंडिया के तहत ड्रोन मैन्यूफैक्टरिंग और असेंबलिंग कोर्स में सैनिक स्कूल के 56 कैडेटों ने पीएमकेवीवाई 4.0 परीक्षा उत्तीर्ण की है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रोत्साहन योजना (पीएमकेवीवाई) 4.0 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सैनिक स्कूल ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र और स्किल इंडिया के तहत ड्रोन मैन्यूफैक्टरिंग और असेंबलिंग कोर्स को प्रारंभ किया था। इस पाठ्यक्रम के लिए अगस्त में विद्यालय के कैडेटों का पंजीकरण किया गया था। इसके बाद नियमित रूप से कक्षाओं का आयोजन पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रभारी व संयोजक अमित गौरव, कंप्यूटर शिक्षक व ड्रोन विनिर्माण संचालन और संयोजन करने वाली संस्था स्टैम रोबो, नोएडा के प्रशिक्षकों आदर्श तिवारी और मनीष के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

प्रायोगिक कौशल प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात् कैडेट्स के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास केन्द्र, इंदौर से आए पर्यवेक्षक कुलदीप के निरीक्षण में किया गया, जिसमें स्कूल के 56 कैडेटों ने उत्कृष्ट परिणामों के साथ सफलतापूर्वक पीएमकेवीवाई 4.0 परीक्षा उत्तीर्ण की है ।



पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत पाठ्यक्रम में कैडेटों ने ड्रोन का तकनीकी परिचय, ड्रोन तकनीक की मूल बातें, ड्रोन का संचालन एवं विनिर्माण कार्य तकनीक, रोजगार और उद्यमिता कौशल को संपूर्ण किया। ड्रोन संचालन, विनिर्माण और संयोजन की परीक्षाएं 3 से 8 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात विद्यालय के सभागार में विद्यालय प्राचार्य (भा. नौ.) कैप्टन ब्रिज किशोर ने सफल कैडेट को अंक तालिकाएं एवं प्रमाण पत्र वितरित किए उनके साथ विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ अध्यापक एवं कार्यक्रम के संयोजक अमित गौरव शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें