फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले में 55 विशेष पुलिस अधिकारियों का अस्थायी रूप से होगा चयन

Fri, 07 Feb 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में 55 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) का अस्थायी व मानदेय के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके लिए 7 से 16 फरवरी तक आवेदन करना होगा।
एसपीओ भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 पास रखी गई है। इसमें भारतीय सेना से सेवानिवृत सैनिक (एक्स सर्विसमैन), सीआरपीएफ से सेवानिवृत कर्मी, एचएसआईएसएफ व एचएपी से 2004 में सेवा मुक्त किए गए जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन श्रेणियों से जो भी एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) के पद पर कार्य करने के इच्छुक हैं, वे सभी दिनांक 7 फरवरी से 16 फरवरी तक समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन में अपने 2 फोटो, मूल दस्तावेज व उनकी दो-दो सत्यापित प्रतियों के साथ आवेदन करें। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन रेवाड़ी से पर्सनल इंटरव्यू फॉर्म कलेक्ट करके व भर कर देना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार 20 और 21 फरवरी को पुलिस लाइन में होगा।
विज्ञापन



भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सदस्य अपने साथ अपनी सर्विस व डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति के साथ छाया प्रति, आयु प्रमाण-पत्र, चार फोटो पासपोर्ट साईज, चरित्र प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, एससी, एसटी व बीसी प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं। 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय, एकमुश्त वर्दी भत्ता 3,000 रुपये दिया जाएगा। एसपीओ को हरियाणा पुलिस के कांस्टेबलों के लिए लागू आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। एसपीओ को कम अवधि के लिए आपात स्थितियों के दौरान हरियाणा राज्य में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें