फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलवे स्टेशन परिसर में लगेंगे 55 नए सीसीटीवी कैमरे

Mon, 25 Nov 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे जंक्शन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अमृत भारत प्रोजेक्ट के तहत रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की बेहतर सुरक्षा के लिए स्टेशन परिसर में 55 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। फिलहाल 29 सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हैं। निर्माण कर्य के चलते 13 सीसीटीवी कैमरे को हटाया गया है।
अभी रेलवे स्टेशन पर कुल 29 में से 5 सीसीटीवी कैमरे प्लेटफार्म 1र, 5 प्लेटफार्म 2 व 3 पर, 5 प्लेटफार्म 4 व 5, 1 प्लेटफार्म 6 व 7 पर, 4 प्लेटफार्म 8 पर और 2 अन्य जगहों पर लगे हैं। इनमें प्लेटफार्म 6-7 पर सिर्फ 1 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। स्टेशन पर स्थित एफओबी पर 7 सीसीटीवी लगे हैं। वेटिंग रूम, टिकट घर के पास सीसीटीवी कैमरा नहीं है। अगर 55 कैमरे की मंजूरी मिली तो स्टेशन पर कुल 97 सीसीटीवी कैमरे हो जाएंगे। जिन स्थानों पर सीसीटीवी नहीं है वहां भी सीसीटीवी लगाए जा सकेंगे। इससे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ेगी।
विज्ञापन

अभी रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल, टिकट घर में सीसीटीवी नहीं लगे है। कई बार यहां से चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी है। ऐसे में यहां सीसीटीवी लगाए जाने की जरूरत है। वहीं स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर सिर्फ 1 सीसीटीवी लगा है और एफओबी व अन्य प्लेटफार्म पर भी कम संख्या में सीसीटीवी लगे हैं। वेटिंग रूम, टिकट घर, स्टेशन के 8 प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन के मुख्य गेट पर कैमरे लगने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
रेलवे कर्मचारियों और वेंडरों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर कई जगह एक साथ विपरीत दिशा में 2 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे सीसीटीवी अलग-अलग दिशाओं में तो कवरेज करते हैं, लेकिन सीसीटीवी के नीचे ही कोई घटना हो जाए तो वो इसे रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे। इसे ध्यान में रखकर सीसीटीवी को लगाने का काम करना चाहिए।

सर्वे के बाद बढ़ाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी स्टेशन पर कैमरे लगाने के संबंध में सर्वे किया जा चुका है। वर्तमान में रेवाड़ी स्टेशन को विकसित किया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। रेवाड़ी स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज और अन्य क्षेत्रों में निर्माण पूर्ण होने के बाद सर्वे कर कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों को ऐसे लगाया जाएगा, ताकि स्टेशन के सभी क्षेत्र कवर हो सके।
विज्ञापन



वर्जन
आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 55 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रेलवे के उच्चाधिकारियों को भेजा है, ताकि स्टेशन पर सभी जगह सीसीटीवी कैमरे की कवरेज हो सके। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। अब आगे रेलवे उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कार्य किया जाएगा।- विनोद कुमार जागड़े, आरपीएफ इंस्पेक्टर रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें