फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं व 12वीं की 540 छात्राओं को मिलेंगे निशुल्क टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा टैबलेट योजना के तहत प्रदेश के दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। सरकार की तरफ से पहले चरण में प्रदेशभर से कुछ स्कूलों को चयनित किया गया है, जिसमें जिले के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी चयन किया गया है। यह टैबलेट पांच मई को विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपायुक्त की तरफ से प्रदान किए जाएंगे, जबकि मुख्य कार्यक्रम रोहतक में आयोजित किया जाएगा। टैबलेट वितरण को लेकर जिले में जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

कन्या स्कूल में दसवीं व बारहवीं की 540 छात्राएं
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं व बारहवीं कक्षा की 540 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिसमें दसवीं में 162 और 12वीं में 378 छात्राएं अध्ययनरत हैं। टैबलेट की खास बात यह है कि इसमें छात्राएं करियर गाइडेंस से संबंधित सभी जानकारी के साथ ही सब्जेक्ट लेक्चर भी देख सकेंगी। इसमें समय-समय पर शेड्यूल अनुसार पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन टैबलेट में फ्री इंटरनेट की सुविधा भी रहेगी, जिसके लिए छात्राओं से अभिभावकों की आइडी मांगी गई है। इसके पश्चात छात्राओं को सिम कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। आईडी के लिए आधार कार्ड के अतिरिक्त अन्य दस्तावेज होने चाहिए, जैसे राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, ड्राइविग लाइसेंस व वोटिग कार्ड भी हो सकते हैं।
कोट
विभाग की तरफ से टैबलेट वितरण के लिए शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को चयनित किया गया है। इसके लिए छात्राओं से उनके अभिभावकों की आईडी मांगी गई है। 25 अप्रैल को सिम कार्ड वितरित किए जाएंगे और पांच मई को स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा टैबलेट वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें