फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के

विज्ञापन
योजना के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते डीसी यशेन्द्र सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के प्रथम चरण में जिले के अति गरीब 500 परिवारों को सरकार की मुख्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। फिलहाल जिन परिवारों की आय बहुत कम है, उनकी पहचान कर संबंधित विभागों के साथ साझा किया जाएगा। इन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कोसली के एसडीएम होशियार सिंह इसके नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

ये जानकारी उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को योजना से संबंधित अधिकारियों की बैठक में दी। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तह पहले अति गरीब परिवारों की पहचान परिवार पहचान पत्र के माध्यम से की जा रही है। इसके लिए एप बनाया गया है।
इस योजना के लिए विकास एवं पंचायत विभाग, शहरी स्थानीय विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, पशु पालन एवं डेयरी विभाग और ग्रामीण विकास प्राधिकरण जैसे मुख्य विभागों को शामिल किया गया है। ये सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित प्रमुख योजनाओं की सूची तैयार करके चिह्नित परिवारों के सदस्यों को इनकी जानकारी देंगे व विभाग से संबंधित योजना का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन

दस कमेटियां व एक जोनल कमेटी
कोसली के एसडीएम होशियार सिंह इसके नोडल अधिकारी होंगे। इसके अलावा 10 कमेटियाें के अलग-अलग अधिकारी व सदस्य होंगे तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे। वहीं संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक 6 सदस्यीय जोनल कमेटी होगी जो संबंधित परिजनों से सीधे मुलाकात कर उन्हें किसी न किसी योजना से जोड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें