फोटो: 7मेरी कक्षा मेरी शान प्रतियोगिता में भाग लेते शिक्षक। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत मेरी कक्षा मेरी शान प्रिंट रिच प्रतियोगिता का खंडस्तरीय आयोजन जाटूसाना में किया गया।निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला गुरावड़ा की सुमन मीणा ने प्रथम, पाल्हावास की सीमा ने द्वितीय और कन्हौरी के जयपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य कक्षा कक्ष को बच्चों के लिए आकर्षक, नवाचारी और प्रभावी शिक्षण का केंद्र बनाना था। जिला समन्वयक चरण सिंह ने बताया कि शिक्षकों द्वारा कक्षा कक्ष की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नवाचारी प्रयास किए जा रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों की सराहना की और नवाचार को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया। निर्णायक मंडल में चरण सिंह, संजय कुमार, समता यादव, शुभकरण, मनीषा और रमन शामिल रहे।